Maharajganj News अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख अध्यक्ष प्रतिनिधि ने बढ़ाया मदद का हाथ - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Thursday, 29 January 2026

Maharajganj News अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख अध्यक्ष प्रतिनिधि ने बढ़ाया मदद का हाथ

Chief in editor Sunil Pandey U P 

महाराजगंज।
सिसवा नगर पालिका क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर, सब्जी मंडी रोड स्थित एक रिहायशी मकान में बीती रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक उस पर काबू पाया जाता, तब तक घर में रखा राशन, कपड़े सहित गृहस्थी का समस्त सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। इस हादसे में पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी।




मिली जानकारी के अनुसार यह मकान स्वर्गीय जयप्रकाश सोनी की पत्नी नर्मदा देवी का है। रात में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। मानवीय संवेदना दिखाते हुए जायसवाल ने पीड़ित परिवार को तत्काल नकद आर्थिक सहायता प्रदान की और आश्वासन दिया कि भविष्य में भी हर संभव सरकारी व निजी सहयोग दिलाया जाएगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने कहा कि दुख की इस घड़ी में नगर पालिका प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad