Maharajganj News डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, बंदियों की समस्याएं सुनीं - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Saturday, 31 January 2026

Maharajganj News डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, बंदियों की समस्याएं सुनीं

 Chief in editor Sunil Pandey U

महराजगंज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सामान्य बैरक, महिला बैरक, कारागार चिकित्सालय तथा जेल परिसर का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा जेल अधीक्षक को संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने जमानत, पेशी, गवाही एवं अन्य न्यायिक प्रक्रियाओं के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से बंदियों को आवश्यक विधिक सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।


जिलाधिकारी ने जेल मैन्युअल के अनुरूप बंदियों को मिलने वाली सभी सुविधाएं सुनिश्चित कराने पर बल दिया। साथ ही बंदियों के स्वास्थ्य की नियमित अंतराल पर चिकित्सकीय जांच कराए जाने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक बृज किशोर गौतम उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad