महराजगंज, 19 फरवरी 2026।
बैठक में जिलाधिकारी ने जनगणना कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि जिस गंभीरता से निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराया जाता है, उसी प्रतिबद्धता के साथ जनगणना-2027 का कार्य भी पूरा किया जाए।
उन्होंने बताया कि जनगणना दो चरणों में कराई जाएगी। पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं भवनों की गणना तथा दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी। संपूर्ण प्रक्रिया सीएमएम पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन संचालित होगी।
लखनऊ से नामित जनपद प्रभारी अम्बिका मौर्य ने बैठक में प्रोजेक्टर के माध्यम से जनगणना की विस्तृत कार्यप्रणाली समझाई। उन्होंने बताया कि चार्ज अधिकारी, प्रगणक एवं सुपरवाइजर को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।
उन्होंने जानकारी दी कि 07 मई से 21 मई 2026 तक स्व-गणना की अवधि निर्धारित की गई है, जिसमें नागरिक स्वयं अपनी जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। इसके बाद 22 मई 2026 से प्रगणक एवं सुपरवाइजर द्वारा स्थलीय सत्यापन कर आंकड़ों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) डॉ. प्रशांत कुमार, अपर उप जिलाधिकारी विजय यादव, उपजिलाधिकारी फरेंदा एवं नौतनवा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Chief in editor Sunil Pandey U P

No comments:
Post a Comment