Maharajganj News पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन गिरफ्तार - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Thursday, 19 February 2026

Maharajganj News पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन गिरफ्तार

बृजमनगंज (महराजगंज), 19 फरवरी 2026


बृजमनगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार 18 फरवरी 2026 को ग्राम झींगुरीजोत निवासी कन्हैया पुत्र प्रहलाद पर पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश के चलते लोहे की रॉड, लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में कन्हैया गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना बृजमनगंज में मुकदमा अपराध संख्या 40/26 पंजीकृत किया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 109, 191(2), 351(3), 352 व 115(2) के तहत कुल छह नामजद आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम ने दबिश देकर वीरेंद्र उर्फ मोनू पुत्र विदेशी, सुरेंद्र उर्फ सोनू पुत्र विदेशी तथा पानमति पत्नी विदेशी (सभी निवासी झींगुरीजोत) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

वहीं, फरार नामजद अभियुक्त शीला व सूरज की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Chief in editor Sunil Pandey U P 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad