महराजगंज | 20 फरवरी 2026
पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत थानाध्यक्ष परसामलिक अभयनारायण सिंह ने मय पुलिस टीम 19/20 फरवरी 2026 की रात्रि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।
ठुठीबारी-नौतनवा मुख्य मार्ग स्थित सेखुआनी टोला शंकरपुर चौराहे के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार (संख्या UP14 BM 4258) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 59 अलग-अलग प्लास्टिक पन्नियों में कुल 48.686 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
मौके से राकेश यादव (35 वर्ष), पुत्र स्व. रामनरेश यादव, निवासी ग्राम सेखुआनी टोला शंकरपुर, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी का समय लगभग 01:50 बजे बताया गया है।
इस संबंध में थाना परसामलिक पर मु0अ0सं0 15/2026 धारा 8/20/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
बरामदगी: 59 प्लास्टिक पन्नियों में 48.686 किलोग्राम अवैध चरस
स्विफ्ट डिजायर कार (UP14 BM 4258) मोबाइल फोन (Galaxy A04e, पिंक रंग) ₹700 नकद
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
अंकुर गौतम (क्षेत्राधिकारी, नौतनवा)
अभयनारायण सिंह (थानाध्यक्ष, परसामलिक) उ0नि0 अरुण कुमार सिंह, हे0का0 सुभाष यादव, हे0का0 सुनील कुमार, का0 नितीश कुमार
का0 विकास यादव, पुलिस ने बताया कि सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

No comments:
Post a Comment