Maharajganj News सिसवा बाजार में 29 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, बोर्ड बैठक में कई अहम प्रस्ताव पारित - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Monday, 23 February 2026

Maharajganj News सिसवा बाजार में 29 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, बोर्ड बैठक में कई अहम प्रस्ताव पारित

 Maharajganj 


महराजगंज। नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार की नियत बोर्ड बैठक सोमवार को पालिका सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला जायसवाल ने की। सभासदों एवं संबंधित अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में नगर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर गहन चर्चा के बाद सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में अमृत पेयजल योजना, नगर विकास योजनाओं तथा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में निर्माण एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु 700 लाख रुपये की कार्ययोजना को मंजूरी दी गई। वहीं मुख्यमंत्री नगर विकास योजना के तहत सड़कों, नालियों के निर्माण और नगर सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए 1000 लाख रुपये के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई।

इसके अतिरिक्त राज्य वित्त आयोग मद से विभिन्न वार्डों में सीसी सड़क, नाली निर्माण, इंटरलॉकिंग कार्य एवं सामुदायिक सुविधाओं के विकास के लिए 1200 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 9400 लाख रुपये की अनुमानित आय तथा 9500 लाख रुपये के अनुमानित व्यय के बजट प्रस्ताव को भी पारित किया गया। साथ ही निकाय क्षेत्र में संपत्तियों के सर्वेक्षण, पुनरीक्षण एवं कर वसूली से संबंधित प्रस्तावों को भी मंजूरी मिली।

कुल मिलाकर सड़क, नाली, सीवर, पेयजल एवं नगर सौंदर्यीकरण से जुड़े लगभग 29 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला जायसवाल ने कहा कि स्वीकृत योजनाएं नगर के चहुंमुखी विकास में मील का पत्थर साबित होंगी और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Chief in editor Sunil Pandey U P 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad