Maharajganj News होली पर निकलने वाली नरसिंह शोभायात्रा को लेकर हुई बैठक - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Monday, 23 February 2026

Maharajganj News होली पर निकलने वाली नरसिंह शोभायात्रा को लेकर हुई बैठक

 2 मार्च को रात्रि 12:50 बजे होगा होलिका दहन, 4 मार्च को मनाई जाएगी होली


महराजगंज।सिसवा बाजार में स्थानीय संगठन हिन्दू कल्याण मंच की आगामी नरसिंह शोभायात्रा को लेकर कार्यकारिणी की बैठक “मंच सभागार” में सम्पन्न हुई। बैठक में होली महापर्व के अवसर पर निकाली जाने वाली पारंपरिक नरसिंह शोभायात्रा की रूपरेखा तय की गई तथा विभिन्न जिम्मेदारियों का वितरण कार्यकर्ताओं के बीच किया गया।

मंच के अध्यक्ष प्रमोद मद्धेशिया ने बताया कि इस वर्ष पूर्णिमा पर भद्रा एवं चंद्रग्रहण के संयोग को देखते हुए पुरोहितों द्वारा निर्णय लिया गया है कि 2 मार्च को रात्रि 12:50 बजे होलिका दहन किया जाएगा तथा 4 मार्च को होली महापर्व मनाया जाएगा। इसी दिन भगवान नरसिंह की भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।

इस वर्ष शोभायात्रा पूर्व वर्षों की अपेक्षा अधिक भव्य होगी। शोभायात्रा का नेतृत्व महंत शिवनारायण दास (श्री राम जानकी मंदिर, सोनौली महराजगंज) एवं महंत शंभू नाथ (श्री राम जानकी मंदिर, बेलहिया) द्वारा किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सिद्धार्थनगर के सह विभाग प्रचारक अजीत भाई साहब के बौद्धिक कार्यक्रम के उपरांत शोभायात्रा प्रारंभ होगी।

शोभायात्रा प्रातः 8 बजे श्री रामजानकी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर काली मंदिर, स्टेट चौक, सब्जी मंडी मार्ग, श्री श्याम मंदिर, रेलवे स्टेशन, पुरानी पुलिस चौकी व गोपाल नगर होते हुए श्री श्री 1008 हनुमानजी गढ़ी मंदिर तक जाएगी। पुनः वापसी में गोपाल नगर चौराहा होते हुए अमरपुरवा के रास्ते श्री रामजानकी मंदिर पर समापन होगा।

पूर्व की भांति नगरवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल हों तथा मार्ग पर मटकी बांधकर शोभायात्रा का स्वागत करें, जिन्हें परंपरा अनुसार फोड़ा जाएगा।

बैठक में अमित पूरी, नितेश कुमार श्रीवास्तव, रवि यादव, विकास जायसवाल, मोहन रौनियार, रविराज जायसवाल, विवेक जायसवाल, अंकित लाठ, आशीष अग्रवाल, उमेश जायसवाल, विशाल सिंह, राजकुमार जायसवाल, आशीष जायसवाल, अंकित केडिया, श्यामदत्त पाण्डेय, योगेश जायसवाल, सुनील रौनियर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Chief in editor Sunil Pandey U P 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad