Maharajganj News एसएसबी–पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 500 नशीली कैप्सूल के साथ दो गिरफ्तार - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Wednesday, 18 February 2026

Maharajganj News एसएसबी–पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 500 नशीली कैप्सूल के साथ दो गिरफ्तार

 महराजगंज, 18 फरवरी 2026।


महराजगंज पुलिस द्वारा अवैध नशीली दवाओं की तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना बरगदवा क्षेत्र में एसएसबी के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में 17 फरवरी 2026 की रात करीब 22:38 बजे एसएसबी कैम्प बरगदवा के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

थानाध्यक्ष बरगदवा के नेतृत्व में पुलिस व एसएसबी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों के पास से कुल 500 नशीली कैप्सूल बरामद की। इनमें 241 कैप्सूल PROXYCO SPAS तथा 259 कैप्सूल ANTI SPASMODIC शामिल हैं। इसके अतिरिक्त एक मोबाइल (रेडमी 9आई), एक मोटरसाइकिल HF डीलक्स (UP56AF4449), 120 रुपये भारतीय तथा 100 रुपये नेपाली मुद्रा भी बरामद की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मंजेकर गोंड़ (20 वर्ष) निवासी बरगदवा, थाना बरगदवा जनपद महराजगंज तथा शमसेआलम मंसूरी (19 वर्ष) निवासी चमनटोला वार्ड नं. 5, थाना महेशपुर, जिला नवलपरासी (नेपाल) के रूप में हुई है।

इस संबंध में थाना बरगदवा पर मु0अ0सं0 011/2026 धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे—थाना बरगदवा टीम: उ0नि0 रवीन्द्र नारायण मिश्र, उ0नि0 शिवम राय, उ0नि0 अजीत कुमार भारती, हे0का0 रत्नेश राव।

एसएसबी टीम: एसआई जीडी युवराज सिंह, एचसी जीडी मनोज कुमार, सीटी जीडी चिन्ता हरन, सीटी जीडी प्रदीप कुमार। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में अवैध नशीली दवाओं की तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad