महराजगंज, 19 फरवरी 2026:
आज दिनांक 19.02.2026 को थाना कोठीभार की मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकारी योजनाओं और साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तार से जागरूक किया गया। टीम द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सखी-वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट तथा मिशन शक्ति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं।
इसके अतिरिक्त महिला हेल्पलाइन नंबर 181, 1090, 112 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त की जा सके।
कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाते हुए महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया गया। पुलिस टीम ने भरोसा दिलाया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए थाना स्तर पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
Chief in editor Sunil Pandey U P

No comments:
Post a Comment