महराजगंज, 19 फरवरी 2026:
पुलिस कार्यालय में आंकिक शाखा, कैरेक्टर सर्टिफिकेट शाखा, प्रधान लिपिक कार्यालय, रिट सेल, डीसीआरबी अधिसूचना विभाग सहित अन्य प्रचलित शाखाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अभिलेखों के संधारण, लंबित प्रकरणों के निस्तारण, पत्रावलियों के अद्यतन रख-रखाव तथा कार्यालयीन कार्यों की पारदर्शिता एवं समयबद्धता पर विशेष बल दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य से जुड़े प्रकरणों, विशेषकर चरित्र प्रमाण पत्र एवं न्यायालयीय प्रकरणों के निस्तारण में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो।
उन्होंने समस्त शाखा प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों में पारदर्शिता, अनुशासन एवं गुणवत्ता बनाए रखते हुए जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को समयबद्ध एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

No comments:
Post a Comment