महराजगंज
जिलाधिकारी ने बी, सी और डी ग्रेड प्राप्त योजनाओं पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि यह ग्रेड किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी योजनाओं की प्रगति में सुधार लाकर उन्हें ए ग्रेड में लाने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाएं।
पर्यटन परियोजनाओं में विलंब पर जताई नाराजगी
पर्यटन विभाग की परियोजनाओं के संदर्भ में डीएम ने कार्यदायी संस्था से समन्वय कर परियोजनाओं की पूर्णता तिथि में आवश्यक संशोधन कराने तथा कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी परियोजना में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अधिकारी को भवन निर्माण कार्यों की प्रगति तेज करने के निर्देश दिए गए।
छात्रवृत्ति व फैमिली आईडी पर विशेष जोर
छात्रवृत्ति योजनाओं में अपेक्षित प्रगति न होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने प्रभावी कार्रवाई कर सुधार लाने के निर्देश दिए। पंचायत सहायकों के माध्यम से अधिक से अधिक फैमिली आईडी बनवाने पर भी जोर दिया गया।
पीएम सूर्यघर व पीएम कुसुम योजना की समीक्षा
डीएम ने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत इस माह लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से अधिक से अधिक सूर्यघर स्थापना सुनिश्चित करें।
वहीं पीएम कुसुम योजना में खराब प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उपनिदेशक कृषि को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया।
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश
मुख्य चिकित्साधिकारी को 102 और 108 एंबुलेंस सेवाओं का रिस्पांस टाइम बेहतर करने के निर्देश दिए गए, ताकि जरूरतमंदों तक समय से एंबुलेंस पहुंच सके। कन्या सुमंगला योजना के तहत पुनः सत्यापन के लिए प्राप्त आवेदनों को इसी माह निस्तारित करने का निर्देश भी दिया गया।
सहकारी समितियों की सदस्य संख्या बढ़ाने पर जोर
दुग्ध एवं मत्स्य विभाग को सहकारी समितियों की सक्रियता बढ़ाने और सदस्य संख्या में वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी, उपायुक्त श्रम रोजगार गौरवेंद्र सिंह, एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, सहायक पर्यटन अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, श्रेया मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Chief in editor Sunil Pandey U P

No comments:
Post a Comment