महराजगंज, 24 फरवरी 2026।
आज अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन, गोरखपुर के मुथा अशोक जैन ने जनपद महराजगंज के ठूठीबारी स्थित थाना परिसर का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र तथा साफ-सफाई व्यवस्था का गहन अवलोकन किया गया। अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव एवं लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके उपरांत एडीजी महोदय ने इंडो–नेपाल सीमा क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीमा पर तैनात पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों से संवाद कर सतर्कता, समन्वय और खुफिया तंत्र को और सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। अवैध तस्करी, मानव तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी एवं अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए संयुक्त गश्त बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।
एडीजी ने उपस्थित पुलिस बल को संबोधित करते हुए कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र अत्यंत संवेदनशील होते हैं, इसलिए प्रत्येक पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और सतर्कता के साथ करें। आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी ठूठीबारी, सीमा चौकी प्रभारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Chief in editor Sunil Pandey U P

No comments:
Post a Comment