Maharajganj News तड़के सड़क हादसा: दबिश से लौट रही पुलिस टीम की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दरोगा की मौत - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Tuesday, 17 February 2026

Maharajganj News तड़के सड़क हादसा: दबिश से लौट रही पुलिस टीम की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दरोगा की मौत

महराजगंज। जिले के श्यामदेवरवा थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक दरोगा की मौत हो गई, जबकि अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। जालसाजी के मामले में दबिश देकर लौट रही पुलिस टीम की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

जानकारी के अनुसार, रामगढताल थाना की पुलिस टीम कार्रवाई कर वापस लौट रही थी। तड़के करीब पांच बजे कतरारी इलाके के पास चालक को झपकी आने से वाहन अनियंत्रित हो गया। स्कॉर्पियो पहले डिवाइडर पर चढ़ी और फिर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

वाहन में एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा, दरोगा संतोष कुमार, महिला दरोगा गीता सहित चालक और अन्य पुलिसकर्मी सवार थे। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय पुलिस व राहत टीम ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

गंभीर रूप से घायल दरोगा संतोष कुमार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। एसएसआई और महिला दरोगा की हालत नाजुक बताई जा रही है, जबकि चालक खतरे से बाहर है।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad