महराजगंज, 07 फरवरी 2026।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शनिवार को मिठौरा विकास खंड के ग्राम पंचायत हरिहरपुर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सबसे पहले हरिहरपुर में राजेंद्र प्रसाद के खेत से बाईपास रोड तक बनाए जा रहे संपर्क मार्ग पर चल रहे मिट्टी कार्य का औचक निरीक्षण किया। तकनीकी सहायक (टीए) ने बताया कि यह कार्य लगभग 2 लाख 64 हजार रुपये की लागत से कराया जा रहा है। निरीक्षण के समय मौके पर 30 मजदूर कार्यरत पाए गए, लेकिन मात्र 6 मजदूरों के जॉब कार्ड पर विवरण अंकित मिला। अन्य श्रमिकों के जॉब कार्ड पर उपस्थिति सहित आवश्यक विवरण दर्ज न होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए शत-प्रतिशत श्रमिकों के जॉब कार्ड मौके पर सुनिश्चित करने और उनमें आवश्यक विवरण दर्ज करने के निर्देश दिए।
इसके बाद जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत हरिहरपुर में ही रमेश पटेल के खलिहान से बोदर पुल तक बनाए जा रहे संपर्क मार्ग का निरीक्षण किया। यह कार्य लगभग 1 लाख 68 हजार रुपये की लागत से कराया जा रहा है, जहां निरीक्षण के दौरान 9 मजदूर कार्यरत पाए गए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान उपायुक्त श्रम रोजगार गौरवेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी राहुल सागर, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अंकित श्रीवास्तव, एपीओ शिवेंद्र सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे
Chief in editor Sunil Pandey U P

No comments:
Post a Comment