Maharajganj News प्रेम संबंध बने हत्या की वजह युवक की नृशंस हत्या का पुलिस ने किया खुलासा - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Monday, 9 February 2026

Maharajganj News प्रेम संबंध बने हत्या की वजह युवक की नृशंस हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

 चार दिन बाद खेत से मिला शव, दो आरोपी व एक नाबालिग अपचारी गिरफ्तार

महराजगंज

थाना फरेन्दा क्षेत्र में प्रेम संबंधों को लेकर उपजे सामाजिक दबाव के चलते एक युवक की नृशंस हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। महराजगंज पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों तथा एक नाबालिग अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सामाजिक बदनामी के भय से योजनाबद्ध तरीके से युवक की हत्या कर शव को खेत में छिपा दिया गया था। पुलिस के मुताबिक, 02 फरवरी 2026 को बैकुण्ठपुर निवासी आदित्य चौरसिया तिलक व एनिवर्सरी कार्यक्रम देखने के बहाने घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।चार दिन बाद 06 फरवरी 2026 को लेजार महदेवा गांव स्थित दुबौलिया पोखरा के समीप गेहूं के खेत से आदित्य का शव बरामद हुआ, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतक आदित्य का मुख्य आरोपी मथुरा गुप्ता की नाबालिग पुत्री से प्रेम संबंध था। इस संबंध के उजागर होने पर सामाजिक बदनामी की आशंका के चलते आरोपियों ने आदित्य को बुलाकर उसकी हत्या कर दी और शव को तालाब के पास गेहूं के खेत में छिपा दिया। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा (आईपीएस) के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम ने फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड एवं सर्विलांस की सहायता से साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन तथा हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त,मथुरा गुप्ता पुत्र स्व. रामपत, निवासी लेजार महदेवा टोला लीलाछापर, थाना फरेन्दा,प्रदीप गुप्ता पुत्र रामसुभग गुप्ता, निवासी हरपुर टोला कटहिया, थाना फरेन्दा, एक नाबालिग अपचारी पंजीकृत अभियोग, मु0अ0सं0 36/2026, धारा 103(1), 238, 3(5), 61(2) बीएनएस।

Chief in editor Sunil Pandey U P 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad