Maharajganj News बारात से लौट रहे दो बोलेरो की टक्कर, 10 वर्षीय बालक की मौत; दो गंभीर घायल - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Wednesday, 11 March 2026

Maharajganj News बारात से लौट रहे दो बोलेरो की टक्कर, 10 वर्षीय बालक की मौत; दो गंभीर घायल

 Maharajganj 


महराजगंज। मंगलवार की देर रात करीब एक बजे चिउटहां मुख्य चौराहे पर बारात से लौट रही दो बोलेरो गाड़ियों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक 10 वर्षीय बालक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार कुशीनगर जिले के रामकोला क्षेत्र के लक्ष्मीगंज भरपटिया गांव से एक बारात महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के जयश्री गांव आई थी। वहीं महराजगंज जिले के चौक क्षेत्र से भी एक बारात सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के करमही गांव में गई हुई थी। देर रात करीब एक बजे दोनों बारातों से लौट रहे लोग बोलेरो में सवार होकर अपने-अपने घरों की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान चिउटहां मुख्य चौराहे पर तेज रफ्तार के कारण दोनों बोलेरो गाड़ियों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुशीनगर की बोलेरो दो-तीन बार पलटते हुए सड़क किनारे रखे ईंटों के चट्टे से टकराकर सीधी हो गई।

हादसे में बोलेरो में सवार आयुष राय (10), लक्ष्मीना (20) और आराध्या (8) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरी बोलेरो में सवार लोगों को हल्की चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।



सूचना मिलते ही चिउटहां चौकी इंचार्ज सारिका सिंह और सिन्दुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने आयुष राय को मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad