Maharajganj News यूपी एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने की तैयारियों की समीक्षा, 12 केंद्रों पर 18,240 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Wednesday, 11 March 2026

Maharajganj News यूपी एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने की तैयारियों की समीक्षा, 12 केंद्रों पर 18,240 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

 Maharajganj 



महराजगंज, 11 मार्च 2026। आगामी पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को 14 एवं 15 मार्च को जनपद में सकुशल, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में यूपी एसआई परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों एवं संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने परीक्षा कार्य में लगाए गए सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें, ताकि परीक्षा पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और शुचिता के साथ संपन्न कराई जा सके। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों, केंद्र पुलिस प्रभारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि जनपद के सभी 12 परीक्षा केंद्रों का परीक्षा से पूर्व अनिवार्य रूप से निरीक्षण कर लें और वहां की व्यवस्थाओं की गहन जांच सुनिश्चित करें। यदि किसी भी केंद्र पर कोई कमी पाई जाती है तो उसे तत्काल संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाकर समय रहते दूर कराया जाए।

डीएम ने स्पष्ट किया कि परीक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के सामान सुरक्षित रखने के लिए क्लॉक रूम की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए और इसे प्रवेश द्वार के समीप ही स्थापित किया जाए, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही परीक्षा कक्षों में दीवार घड़ी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए, जिससे परीक्षा का संचालन समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से हो सके।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखा जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि परीक्षार्थियों से किसी भी प्रकार की अनावश्यक वसूली न हो।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना को समय रहते रोका जा सके। उन्होंने परीक्षा केंद्रों के आसपास सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा अभ्यर्थियों के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन के लिए यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति परीक्षा की शुचिता को प्रभावित करने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के दौरान जनपद के लिए नामित जिला प्रबंधक डॉ. दिवाकर सिंह ने परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के 12 परीक्षा केंद्रों पर कुल चार पालियों में परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें 18,240 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे।

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad