Maharajganj News डीएम ने 16 ताइक्वांडो खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Tuesday, 10 March 2026

Maharajganj News डीएम ने 16 ताइक्वांडो खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

 महराजगंज, 10 मार्च।



जनपद महराजगंज में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में मंगलवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा जनपद के 16 ताइक्वांडो खिलाड़ियों को वर्ल्ड ताइक्वांडो मुख्यालय कुक्कीवन (साउथ कोरिया) द्वारा जारी ब्लैक बेल्ट उपाधि प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।

जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि इस वर्ष 16 खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और अपने उत्कृष्ट कौशल के बल पर ब्लैक बेल्ट की उपाधि प्राप्त की है। इन खिलाड़ियों को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किए जाने से उनका मनोबल और बढ़ा है।

सम्मानित खिलाड़ियों में प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार से सम्मानित सांची अग्रवाल, नैवेद्य, दीपांश सोनी, आयुष केशरी, ममता कुमारी, अरशद अली, प्रिया, अंकित, अमन चौधरी, ज्योतिर्मय रूद्रमा गुप्ता, जोया अफरोज, अश्वनी सिंह और वीरेन्द्र भारती को ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डान प्रदान किया गया। वहीं आकाश चौधरी, रियाज अली और सौजन्य स्नेह प्रियदर्शी को ब्लैक बेल्ट सेकेंड डान की उपाधि दी गई।

अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि ये सभी खिलाड़ी राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन कर चुके हैं और अब आगामी राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी तैयारी कर रहे हैं।

इस अवसर पर प्रशिक्षक राहुल राय, उत्सव शर्मा और दयानंद त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad