महराजगंज
: आगामी चैत नवरात्रि के अवसर पर थाना बृजमनगंज क्षेत्र के लेहड़ा मंदिर में लगने वाले मेले को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी फरेंदा और क्षेत्राधिकारी फरेंदा के नेतृत्व में अधिकारियों, पुलिस बल और स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
साथ ही संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं।
बैठक में थाना बृजमनगंज पुलिस, राजस्व विभाग के अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment