Maharajganj
महराजगंज/वाराणसी, 6 मार्च। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच के दौरान दर्शकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य अभियंता (तकनीकी) पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, वाराणसी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल को देखते हुए पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए।
निर्देश में बताया गया है कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए बिजली व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी या व्यवधान की स्थिति में तुरंत उसे दूर किया जाए। साथ ही सभी अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहते हुए आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम ने वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, मिर्जापुर, आजमगढ़ और बस्ती मंडल के मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं तथा अधिशासी अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की नियमित निगरानी करने और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है।
अधिकारियों ने कहा कि मैच के दौरान बिजली आपूर्ति में व्यवधान होने पर कानून-व्यवस्था की स्थिति भी प्रभावित हो सकती है, इसलिए सभी कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाएं और किसी भी समस्या का तत्काल समाधान

No comments:
Post a Comment