Maharajganj News कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ गरुण रथ पर निकली नरसिंह शोभायात्रा - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Thursday, 5 March 2026

Maharajganj News कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ गरुण रथ पर निकली नरसिंह शोभायात्रा

 गरुण रथ पर निकली भगवान नरसिंह की भव्य शोभायात्रा, धूमधाम से मनाई गई सार्वजनिक होली


महराजगंज। होली महापर्व के अवसर पर स्थानीय नगर में संगठन हिंदू कल्याण मंच द्वारा गरुण रथ पर भगवान नरसिंह की भव्य शोभायात्रा निकालकर सार्वजनिक होली उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और नगरवासियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत श्री रामजानकी मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। महंत शंभूनाथ जी महाराज, संघ के सह विभाग प्रचारक अजीत जी, जिला प्रचारक विनय जी तथा सिसवा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरिजेश जायसवाल ने प्रभु श्रीराम और भगवान नरसिंह की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। इस दौरान सह विभाग प्रचारक अजीत जी ने होली पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बौद्धिक भी दिया।

इसके बाद गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ रंग-अबीर उड़ाते हुए पारंपरिक नरसिंह शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा श्री रामजानकी मंदिर से निकलकर प्राचीन काली मंदिर, स्टेट चौक, सब्जी मंडी, श्याम मंदिर, पुरानी पुलिस चौकी, गोपालनगर होते हुए हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंची। इसके बाद अमरपुरवा चौक से होते हुए पुनः श्री रामजानकी मंदिर पहुंचकर शोभायात्रा का समापन हुआ।

शोभायात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा मटकी लगाई गई थी, जिन्हें रथ यात्रा के पहुंचने पर सामूहिक रूप से फोड़ा गया। वहीं नगरवासियों ने अपने घरों से रथ पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

मंच के अध्यक्ष प्रमोद मद्देशिया ने हिंदू कल्याण मंच की ओर से समस्त हिंदू समाज को होली की शुभकामनाएं दीं।

शोभायात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कोठीभार थाना पुलिस और सिसवा चौकी का पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने पूरे नगर क्षेत्र में विशेष निगरानी रखते हुए यात्रा को सकुशल संपन्न कराया।

इस दौरान मंच के नितेश कुमार श्रीवास्तव, रवि यादव, विकास जायसवाल, अमित पूरी, मोहन अग्रवाल, मोहन रौनियार, आशुतोष भालोटिया, श्याम दत्त पांडेय, अंकित लाठ, शुभम केडिया, आशीष अग्रवाल, विवेक जायसवाल, अनूप पटवा, रवि राज जायसवाल, दीपक जायसवाल, जय हिंद गुप्ता, अंकित केडिया, गौरव अग्रवाल सहित सैकड़ों की संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad