Maharajganj News बृहद रोजगार मेला: 915 अभ्यर्थियों का चयन, 22 कंपनियों ने लिया हिस्सा - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Tuesday, 24 March 2026

Maharajganj News बृहद रोजगार मेला: 915 अभ्यर्थियों का चयन, 22 कंपनियों ने लिया हिस्सा

 Maharajganj 




महराजगंज, 24 मार्च 2026।

उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के उत्कृष्ट नौ वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत जिला सेवा योजन विभाग, महराजगंज के तत्वावधान में जवाहरलाल नेहरू स्मारक पी.जी. कॉलेज परिसर में मंगलवार को बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में युवाओं को पारदर्शी तरीके से रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेले में 22 कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं, जो बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार दे रही हैं। उन्होंने कंपनियों से अधिक से अधिक युवाओं को अवसर देने का आह्वान भी किया।

जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि कौशल विकास मिशन के अंतर्गत जनपद में 18 हजार से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस रोजगार मेले में करीब 2400 नियुक्तियों का लक्ष्य रखा गया था। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए इसे उनके करियर की शुरुआत बताया।

महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने खुशी जताई कि मेले में बालिकाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही।

उन्होंने यह भी बताया कि जनपद में अब तक 174 से अधिक रोजगार मेलों का आयोजन किया जा चुका है, जिनके माध्यम से 17,524 से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है। इसके अलावा विश्व टीबी दिवस के अवसर पर 125 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित कर ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया।

स्वागत उद्बोधन में जिलाधिकारी ने बताया कि 18 से 26 मार्च तक चल रहे कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभाग अपनी उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण कर रहे हैं। सेवायोजन, आईटीआई, कौशल विकास मिशन और जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त प्रयास से यह रोजगार मेला सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।




मेले में कुल 22 कंपनियों ने भाग लिया, जिसमें 1536 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया गया और 915 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवनाथ प्रसाद, जिला सेवा योजन अधिकारी ईशान प्रकाश, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शांति शरण मिश्र ने किया।

Chief in editor Sunil Pandey U P 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad