Maharajganj News महराजगंज में मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन, 572 लाभार्थियों को ₹1296.69 लाख का ऋण स्वीकृत - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Wednesday, 25 March 2026

Maharajganj News महराजगंज में मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन, 572 लाभार्थियों को ₹1296.69 लाख का ऋण स्वीकृत

 Maharajganj 


महराजगंज, 25 मार्च 2026।

जनपद महराजगंज के विकास भवन परिसर में मंगलवार को भव्य मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक भूपेंद्र मिश्रा, उपायुक्त उद्योग नीरज सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर त्रिपाठी एवं अमित अग्रवाल सहित विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत कुल 572 लाभार्थियों को ₹1296.69 लाख के ऋण स्वीकृत एवं वितरित किए गए। योजनावार उपलब्धि में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 56 लाभार्थियों को ₹186.82 लाख, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में 49 लाभार्थियों को ₹9.45 लाख, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत 27 लाभार्थियों को ₹117 लाख तथा पीएम सूर्य घर योजना के तहत 91 लाभार्थियों को ₹145.19 लाख का ऋण दिया गया। इसके अलावा अन्य योजनाओं में 349 लाभार्थियों को ₹838.23 लाख का ऋण स्वीकृत हुआ।

मुख्य अतिथि विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित करते हुए कहा कि ऐसे कैंप स्वरोजगार को बढ़ावा देने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बैंकों को निर्देश दिया कि स्वीकृत ऋणों का शीघ्र वितरण सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिले।

मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जनपद में वित्तीय समावेशन को मजबूत करने के लिए इस प्रकार के कैंप नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। वहीं अग्रणी जिला प्रबंधक भूपेंद्र मिश्रा ने सभी बैंकों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि जनपद में ऋण प्रवाह बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad