Maharajganj News नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, बुद्ध भगवान की मूर्ति समेत दो तस्कर गिरफ्तार - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Tuesday, 10 March 2026

Maharajganj News नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, बुद्ध भगवान की मूर्ति समेत दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज, 10 मार्च। 

भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवा क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नौतनवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुद्ध भगवान की पीली धातु की मूर्ति, नगदी, मोबाइल फोन और एक कार के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बरामदगी के संबंध में दोनों आरोपितों के विरुद्ध कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए अग्रिम विधिक प्रक्रिया के लिए कस्टम विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश पर सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में थाना नौतनवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम मंगलवार की शाम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध वाहन के माध्यम से कीमती वस्तु की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने बरवाकला अंडरपास के पास घेराबंदी कर मंगलवार शाम करीब 7:40 बजे एक निशान मैगनाईट कार (संख्या UP56BC3219) को रोककर उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान वाहन से पीली धातु की बुद्ध भगवान की एक मूर्ति, 50 हजार रुपये भारतीय मुद्रा तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। मौके पर मौजूद दो व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विद्यासागर पुत्र गजेन्द्र केवट (उम्र करीब 20 वर्ष) निवासी किशुनपुर सोबड़ा थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज तथा राम सिंह पासी पुत्र सुमेर पासी निवासी टरगोली सोनवाला जिला नवलपरासी, नेपाल के रूप में हुई है।

पुलिस ने बरामदगी के संबंध में दोनों आरोपितों के खिलाफ कस्टम अधिनियम की धारा 113 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई के लिए उन्हें कस्टम कार्यालय नौतनवा भेज दिया है।

इस कार्रवाई में थाना नौतनवा के उपनिरीक्षक मनीष कुमार, हेड कांस्टेबल सतीश कुमार, कांस्टेबल सुनील सिंह यादव के साथ एसएसबी के निरीक्षक जितेन्द्र कुमार ठाकुर, उपनिरीक्षक जतिन, हेड कांस्टेबल सलुन्खे पेन्डरीनाथ, कांस्टेबल राजाराम वर्मा, निरपेन राजवंशी तथा राजेन्द्र यादव शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad