Maharajganj News दुष्कर्म व एससी/एसटी एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Monday, 23 March 2026

Maharajganj News दुष्कर्म व एससी/एसटी एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

 Maharajganj 


महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना परसामलिक पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दुष्कर्म और एससी/एसटी एक्ट के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में थाना परसामलिक पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 12/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त गोविन्द यादव (19) पुत्र वासुदेव यादव उर्फ गुड्डू निवासी ग्राम रेहरा टोला बेलभार, थाना परसामलिक को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त को महदेड्या टोला बकुलादह स्थित रोहिणी नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध धारा 69 बीएनएस तथा 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में

उपनिरीक्षक रामजीत व हेड कांस्टेबल सुभाष यादव (थाना परसामलिक) शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad