Maharajganj News वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Monday, 23 March 2026

Maharajganj News वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय

 Maharajganj 



महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी सदर/निचलौल के पर्यवेक्षण में थाना सिन्दुरिया पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन)/न्यायिक मजिस्ट्रेट, महराजगंज द्वारा निर्गत वारंट के आधार पर मुकदमा संख्या 3131/17, धारा 147, 148, 506, 323 व 504 भादवि से संबंधित वारंटी रामअशीष (35) पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम पतरेंगवा टोला अरनहवा, थाना सिन्दुरिया, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त को उसके घर ग्राम पतरेंगवा टोला अरनहवा से 22 मार्च 2026 की रात करीब 9 बजे पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक मिथलेश कुमार और कांस्टेबल अरुण कुमार शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad