Maharajganj News सेंट जोसेफ्स स्कूल सिसवा बाजार में वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से सम्पन्न - Purvanchal Dastak

Breaking

Home Top Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 8175855487

Post Top Ad

Sunday, 22 February 2026

Maharajganj News सेंट जोसेफ्स स्कूल सिसवा बाजार में वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से सम्पन्न

 सिसवा बाजार (महराजगंज)।


सिसवा बाजार स्थित सेंट जोसेफ्स स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह रविवार को बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर ओ.ए. जोसेफ, प्रबंधक बिन्सी जोसेफ, मुख्य अतिथि मानवेंद्र सिंह, सी.जे. थॉमस, लीली थॉमस तथा प्रधानाचार्य बैजू चेरियन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इसके उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक एवं उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रमों में भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने और समाज में आगे बढ़ने का संदेश प्रमुख रूप से दिखाई दिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

समारोह में सिसवा चेयरमैन प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल सहित अवधेश चौबे, सोमनाथ चौरसिया, सागर चौरसिया, सत्यप्रकाश तिवारी, विवेक चौरसिया, पंकज तिवारी, मनोज केसरी, राजन विश्वकर्मा, धीरेंद्र प्रताप सिंह, गोविंद सोनी, राजेंद्र केसरी, ऋषिकेश पांडेय, आर.बी. दास, सहदेव पांडे एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

छोटे-छोटे बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। बच्चों के उत्साह और आत्मविश्वास को देखकर अभिभावक भी झूम उठे।


विद्यालय के डायरेक्टर ओ.ए. जोसेफ एवं अंग्रेजी प्रवक्ता फणींद्र कुमार मिश्र ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के मन से मंच पर प्रस्तुति देने का डर समाप्त करना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अतिथियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन सुहानी गुप्ता, आस्था गुप्ता, वंशिका चौहान, क्षेष्ठा पांडे, एंजलो बैजू, यशवर्धन पांडे, अनन्या पटवा एवं स्वरा त्रिपाठी ने कुशलतापूर्वक किया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिससे समारोह की गरिमा और भी बढ़ गई।

Chief in editor Sunil Pandey U P 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad